St Don Bosco Lyrics |
डोन बोस्को - संतों की गीत |
Jesus Hindi Lyrics Song |
डोन बोस्को
री० पृथ्वी के सीमान्तों तक
है गूँज रहा जो नाम।
डोन बोस्को, डोन बोस्को,
अजर-अमर वह नाम।
1. उसका हृदय दया का सागर,
सेवा का, करूणा का आधार,
बाल युवा जन का पथदर्शक,
मानवता का धाम।
2. अपने स्नेह सलिल से सींचा,
उसने मुरझाती कलियों को।
प्रेम- विभा से किया प्रकाशित,
अधंकार वाली गलियों कों।
भटकी राहों को दिखलाया,
प्रभु का ज्योतित नाम।
3. मन का मलिन अयस बन जाता
जिसके स्नेह स्पर्श से पारस
बंजर जीवन में भर जाती
हरियाली, उर्जा उर्मिल रस
उस महान् प्रेरक पथदर्शक
को शतबार प्रणाम।
***
0 Comments