Saare Jahaan Ke Logon |
Christmas Jesus Hindi Lyrics |
सारे जहाँ के लोगो
री० सारे जहाँ के लोगो आओ
सब मिल गाओ छेड़ी साज।
मेरा मुक्तिदाता है जन्मा
जन्मा है येसु महान् -2
1. स्वर्ग धरा पर आया है,
चहूँ दिशि फैली खुशी है आज।
स्वर्ग के शांति जग पे छाई,
वर्षो बाद है आई बहार।
आज वो दिन है जब दुनिया में -2
आया था तारणहार।
2. इस धरती से पाप मिटाने,
भटके हुओं को राह दिखाने।
परम पिता ने अपने सुत को,
भेजा जग में हमको बचाने।
पाप से जकड़ी इस धरती को -2
मुक्ति का दाता मिला है आज।
****
0 Comments