Prabhu Ki Binti - प्रभु की विनती - गीत Jesus Pray Lyrics |









हे पिता हमारे, जो स्वर्ग में हैं, तेरा नाम पवित्र किया जावे, तेरा राज्य आवे, तेरी इच्छा जैसे स्वर्ग में है, वैसे इस पृथ्वी पर भी हो।
हमारा प्रतिदिन का आहार आज हमें दे, और हमारे अपराध हमें क्षमा कर, जैसे हम भी अपने अपराधियों को क्षमा करते हैं, और हमें परीक्षा में न डाल, परन्तु बुराई से बचा। आमेन।





Prabhu Ki Binti - प्रभु की विनती - गीत Jesus Pray Lyrics |



    पिता हमारे तू जो करता -  प्रभु की विनती गीत


पिता हमारे तू जो करता


पिता हमारे तू जो करता स्वर्ग धाम में वास 

पावन तेरा नाम सदा हो आवे तेरा राज्य। 

स्वर्ग समान हो तेरी इच्छा, धरती थल पर 

पूर्ण। हर दिन का आहार हमारा, कर दे 

आज प्रदान और हमारे अपराधों को क्षमादान 

कर नाथ। ज्यों अपने अपराधी जन को 

हम करते हैं माफ। न परीक्षा ले हमारी, 

किन्तु बुराई से बचा। 



Prabhu Ki Binti - प्रभु की विनती - गीत Jesus Pray Lyrics |


 पिता हमारे जो स्वर्ग में है - प्रभु की विनती गीत


पिता हमारे जो स्वर्ग में है 


पिता हमारे जो स्वर्ग में है 

तेरा नाम पावन किया जाए 

तेरा राज्य आवे पूरी हो इच्छा भू अम्बर में। 

पिता हमारे जो स्वर्ग में है। 

नित्य हमारा आहार हमें दे 

अपराध हमारे तू क्षमा कर 

जैसे हम औरों को क्षमा करते हैं 

हमें परीक्षा में मत डाल 

किन्तु बुराई से हमें बचा। 

पिता हमारे जो स्वर्ग में है। 



Prabhu Ki Binti - प्रभु की विनती - गीत Jesus Pray Lyrics |


स्वर्ग के परम पिता - प्रभु की विनती गीत


स्वर्ग के परम पिता


1. स्वर्ग के परम पिता, 

पवित्र होवे नाम तेरा, 

नाम तेरा पिता पवित्र होवे नाम तेरा। 


2. स्वर्ग के परम पिता, 

दुनिया में होवे इच्छा तेरी, 

इच्छा तेरी पिता दुनिया में होवे 

इच्छा तेरी। 


3. स्वर्ग के परम पिता, हमें भी ले ले, 

तेरे राज्य में, तेरे राज्य में पिता, 

हमें भी ले ले तेरे राज्य में। 


Prabhu Ki Binti - प्रभु की विनती - गीत Jesus Pray Lyrics |

हे हमारे प्यारे अब्बाजान - प्रभु की विनती गीत


हे हमारे प्यारे अब्बाजान


हे हमारे प्यारे अब्बाजान -2 

आसमान पर विराजमान -2 

सुन ले हमारे साफ जबान -2 


1.  होवे तेरा नाम महान्‌ 

तेरी इच्छा सकल जहान 

जमीन पर आवे तेरा शासन -2 


2. हमें भोजन दे हर दिन 

गुनाहों से माफ कर दे 

जैसे हम करते माफ औरों से - 2 


3. परीक्षा में न गिरने देना पर 

बचाना बुराईयों से 

शासन, शक्ति, महिमा तेरी - 2 

LyricsJesus


Post a Comment

0 Comments