About

Lyrics Jesus में आपका स्वागत है

कहा जाता है, जो अच्छी तरह और भावपूर्ण माना गाता है उसकी प्रार्थना दुगुनी होती है। इसके लिए आवश्यक है कि गीत अवसर या विषय के अनुसार ब्रासंगिक हो ताकि उसके मनोभाव में समा कर उसे भावपूर्ण गाना गाया जा सके। संगीत में वह शक्ति है जो हिमालय जैसे पर्वतों के शिखर पर जमी बर्फ को जल धारा में बदल देती है, ऊँचे पहाड़ों को झुका देती, कल कल करती हुई नदी की जलधारा को शान्त कर देती है और मानव हृदय की पीड़ा को भी समाप्त कर देती है।

'LyricsJesus' हम प्रत्येक जन के लिए लाभ-प्रद सिद्ध हो। ईश्वर के समीप आने के लिए हमारा मध्यस्त: करे। यह हमारे आध्यात्मिक जीवन का स्रोत एवं मार्गदर्शक बने। आदि काल में भी आदि-मानव में संगीत का प्रचलन था। काथलिक कलीसिया में भी प्राचीनकाल से ही संगीत को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। हमारा विश्वास है कि संगीत, प्रार्थना का ही एक अंग है। अत: भावपूर्ण एवं भक्तिपूर्ण संगीत में ईश्वरीय प्रेम समाहित है।


जहाँ आपको न केवल गीत, बल्कि अपने पसंदीदा हिंदी ,ईसाई गीतों का हिंदी और अंग्रेज़ी स्क्रिप्ट भी मिलेगा। हमारा उद्देश्य ईश्वर के गीतों से विश्वासियों को लैस करना और ईसाई युवाओं को प्रोत्साहित करना है। गीत के नाम से हिंदी ईसाई गाने के बोल ब्राउज़ करें, या खोज बॉक्स से गाने खोजें। 
हम यहां LyricsJesus पर , मधुर मसीह गीतों के द्वारा लव एंड पीस के अपने संदेश को फैलाने के बारे में हैं। 

संदेश बॉक्स का उपयोग करके हमें अपनी प्रतिक्रियाएं भेजकर हमारे गीतों के संग्रह को बेहतर बनाने में हमारी सहायता करें। परमेश्वर आपको आशीष दे -

 जययेसु 

Post a Comment

0 Comments